Monday, June 29, 2020

प्यार का सफर

पहले अचानक मुलाकात हुई

फिर आंखों में बात हुई

फिर अच्छे दोस्त बन गए

तबसे हर बात खास हुई
फिर दिल में प्यार जागा

मन कभी इधर कभी उधर भागा





फिर एक दिन इजहार हुआ

और उनको भी प्यार हुआ


घंटो घंटो बात हुई

दिन हुई और रात हुई

फिर प्यार की इस कहानी में

एक मोड़ ऐसा आया.....


शायद कुछ चल रहा था उनके मन में,

बार बार कोशिश करने पर भी

उन्होंने फोन नहीं उठाया


शायद कोई मिल गया होगा

या दिल बहल गया होगा

प्यार की दूसरी कश्ती में

उनका पैर फिसल गया होगा





अभी तक यही सोचता हूं मैं

कि पता नहीं क्या बात हुई

इतना प्यार किया था उनको

फिर भी दोबारा ना मुलाकात हुई


कोई बताए मुझे वो क्यों खफा है,

मेरी तरफ से तो आज भी वफा है

मेरी तरफ से तो आज भी वफा है




"शिवम पटेल"

ग्राम- ताजपुर, पोस्ट- रामपुर सकरवारी,
जनपद- अम्बेडकर नगर,
राज्य- उत्तर प्रदेश, भारत, पिन कोड- 224122

No comments:

Post a Comment