Sunday, October 1, 2023

डॉ. आंबेडकर की शिक्षा पूरी कराने वाले महाराजा

 

भारत के वो महाराजा, जिसकी मदद से डॉ. आंबेडकर उच्च शिक्षा के लिए गए थे विदेश

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question1 of 6
भीमराव आंबेडकर और महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
Abhinandankiduniya.blogspot.com 
भारत रत्न से नवाजित डॉ. भीमराव आंबेडकर का दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरुक करने में बहुत बड़ा योगदान है। बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए विषम परिस्थितियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपनी पढ़ाई शुरू की थी। जब डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा थे, तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना था। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट एक बहुत बड़ी समस्या थी।

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question2 of 6
डॉ. भीमराव आंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि युवा भीमराव आंबेडकर अपनी स्नातकोत्तर पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से करना चाहते थे। उनके विदेश में पढ़ने के सपने को साकार करने के लिए एक महाराजा ने मदद की थी। हाल ही में करेंट अफेयर्स पर आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठे एक प्रतियोगी से यह सवाल पुछा गया था। हालांकि प्रतियोगी के लिए इस सवाल का जवाब आसान नहीं था और उसे एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ी। तो आइए जानते हैं उस महाराजा के बारे में, जिसने युवा अंबेडकर को विदेश जाने में मदद की थी।

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question3 of 6
महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1913 में अंबेडकर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए बड़ौदा महाराजा के यहां आर्थिक मदद के लिए आवेदन दिया। बड़ौदा के तत्कालीन महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय के पास जब आंबेडकर का आवेदन पहुंचा, तो उन्होंने इसे मंजूर कर सालाना स्कॉलरशिप देना शुरू कर दिया। इस स्कॉलरशिप की मदद से आंबेडकर के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करना आसान हो गया।

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question4 of 6
डॉ. भीमराव आंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

युवा आंबेडकर जब विदेश से पढ़ाई कर वापस लौटे तो उन्हें बड़ौदा राज्य के लेजिस्लेटिव असेंबली का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही राज्य में एक कानून बनाया गया कि राज्य में अनुसूचित जाति के लोग भी चुनाव लड़ सकें। पिछड़े वर्ग, महिलाओं के साथ आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए बड़ौदा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं का अंबेडकर पर भी असर पड़ा, जो संविधान निर्माण के दौरान नजर आया।

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question5 of 6
महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय अपने राज्य में शिक्षा, कला, नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी हस्तियों को संरक्षण देने में भी आगे रहते थे। ज्योतिबा फुले, दादाभाई नौरोजी, लोकमान्य तिलक, महर्षि अरविंद समेत कई हस्तियों को महाराजा सायाजीराव ने आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही राज्य में लड़कियों के शिक्षा पर ध्यान देते हुए कई स्कूल खोले और प्राइमरी शिक्षा मुफ्त करने के साथ अनिवार्य कर दी।

which maharaja helped to ambedkar for reading in columbia university kbc question6 of 6
डॉ. भीमराव आंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया
महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय को भारतीय रियासतों के शासकों के बीच सबसे बड़ा समाज सुधारक और प्रगतिवादी राजा माना जाता है। बता दें कि उन दिनों शायद ही कोई राज्य ऐसा था, जहां वंचित वर्ग और पिछड़ों की इस तरह से मदद की जाती थी। महाराजा सायाजीराव का डॉ. आंबेडकर के साथ हमेशा अच्छे संबंध बने रहे। साल 1939 में महाराजा सायाजीराव का निधन हो गया।