Saturday, May 9, 2020

कोरोना पर सजगता की जरूरत क्यों?

कोरोना पर सजगता की जरूरत क्यों?


प्रिय, आज़मगढ़ और जौनपुर वासियों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हमारे अपने इन जिलों में अभी बाहरी प्रदेशों से हजारों प्रवासी मजदूर भाइयों अथवा अन्य नागरिकों का आगमन जारी है

जिन्हें प्रशासन द्वारा उनको गंतव्य स्थान तक पहुँचा कर कोरेंटाईन करवाया जा रहा है। ऐसे समय मे हम सबको अपनी जागरूरता दिखाने की जरूरत है। अगर आपके आस पास कोई भी किसी प्रदेश अथवा किसी संक्रमित क्षेत्र से आया हो तो उसे कोरेण्टाइन करने की सलाह दें। यदि किसी में इस बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना सैंपल देकर जाँच अवश्य करवाएं। जागरूरता ही एक मात्र बचाव है। 


मैं अपने आज़मगढ़ और जौनपुर के सभी लोगों और खास कर अपने माईसेम परिवार के सभी डीलर और रिटेलर भाइयों को यह सलाह देता हूँ कि आज कल बिल्डिंग मैंटेरियल की दुकानें खुल रही हैं। ऐसे समय मे आप जब अपने दुकान पर हों तो सोशल डिस्टेंन्सिंग का ख्याल अवश्य करें।



और अपने चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं क्योंकि यह वायरस से फैलने वाली बीमारी है जो हमारे नाक, आँख और मुँह के द्वारा हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर के हमें संक्रमित कर सकता है इससे बचने के लिए नीचे तस्वीर में दिए गए बचाव के नियमों का पालन अवश्य करें। 👇👇

यदि आपको अथवा आपके परिवार के किसी भी सदस्य को बहुत जरूरी काम हो तभी वो घर से बाहर निकलें अन्यथा अपने घर मे ही रहें। क्योंकि "रहेगा जो घर के अन्दर कहलायेगा वही सिकन्दर।" आपका अपना घर ही आपकी ताकत है।


पहली बार जीवन में देश और देशवासियों की सेवा के लिए यह अवसर मिला है। हमें अपने घर में बैठ कर सेवा करनी है इससे अच्छा अवसर फिर नहीं मिलेगा। अतः आप इसे यूं ही न जाने दें। आइये हम सब यह संकल्प लें कि हम अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गवर्नमेंट के लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करेंगे।


धन्यवाद 🙏🙏

शिवम पटेल

माईसेम सीमेन्ट
आज़मगढ़







2 comments:

  1. कृपया कमेंट्स करना और वेबसाइट पर विजिट करना न भूलें। हमारी वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें।👇👇
    Abhinandankiduniya.blogspot.com

    ReplyDelete